फरीदाबाद। सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले हुए। 60 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में रोहित ने अमित को 4-1 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। अमित को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और दर्शकों की तालियां बटोरीं। आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद