फरीदाबाद। लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में सनफ्लेम वॉरियर्स ने सनफ्लेम एचओ को पांच विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई एचओ ने सात विकेट पर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दक्ष शर्मा ने 57 और पंकज ने 36 रन बनाए। वॉरियर्स की ओर से सचिन ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके जबकि विवेक को तीन विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स ने 16.4 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से अभिषेक मेहता ने 63 और महेश शर्मा ने 34 रन बनाए। एचओ की ओर से दक्ष शर्मा ने तीन विकेट लिए जबकि नीलमणि और अनूप को एक-एक विकेट मिला। सचिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद