फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फिनलैंड में सुमित सहगल ने जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष डबल्स और मिक्स्ड इवेंट में हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फिनलैंड में आयोजित वर्ल्ड पैरा फ्यूचर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में फरीदाबाद के सुमित सहगल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। उन्होंने पुरुष डबल्स और मिक्स्ड इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की है। पुरुष डबल्स में सुमित ने भारत के रमेशभाई चौधरी के साथ मिलकर पहले मुकाबले में स्वीडन को 11-8, 11-7 और 11-8 से हराया।

इसके बाद अगले मुकाबले में उन्होंने किंगडम ऑफ सउदी अरब को 8-11, 11-5, 11-7, 11-7 से हराकर सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सेमी फाइनल में उन्होंने भारत के ही शुभम वाधवा और जेहान मदान की जोड़ी को 8-11, 11-9, 11-4 और 11-3 से हराकर जीत दर्ज की। फाइनल में उनका सामना दोबारा किंगडम ऑफ सउदी अरब से हुआ, जहां पर सुमित और उनके साथी ने 11-7, 11-8 और 11-6 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिक्स्ड डबल्स में सुमित ने दीपिका विजया के साथ मिलकर पहले मुकाबलेे में मेजबान फिनलैंड के ही खिलाफ 11-6, 11-5 और 11-3 से जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरा मुकाबला जीतने के बाद सेमी फाइनल में उन्होंने ब्राजील के खिलाड़ी को 11-6, 11-6 और 11-4 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। फाइनल में भारत के ही रमेशभाई और सोनालीबेन पटेल को 11-4, 11-8, 11-6 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें