फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए सुमित

विज्ञापन
विज्ञापन
- विश्व पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लेंगे भाग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। 16 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया में विश्व पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत होने जा रही है। जहां पर फरीदाबाद के सुमित अपने खेल और कौशल का प्रदर्शन करते हुए दिखाई देंगे। वह शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर सुमित शनिवार और रविवार को अभ्यास करेंगे जबकि इसके बाद सोमवार को अपने मुकाबले के लिए उतरेंगे।

बता दें कि सुमित भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक पर कब्जा जमाने का प्रयास करेंगे। सुमित पिछले काफी समय से राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं और कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाल में चेन्नई में संपन्न हुई तीसरी नेशनल रैंकिंग पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सुमित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। ऐसे में इस जब वह अंतरराष्ट्रीय पर ऑस्ट्रेलिया में जाकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, तो वहां पर भी फरीदाबाद सहित पूरे देश को उनके पदक की उम्मीदें होंगी। सुमित ने बताया कि वह भी इस प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 16 से 18 फरवरी तक चलने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद सुमित इसी महीने के अंत में 26 से 28 फरवरी तक इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें