फरीदाबाद। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी संजय दत्त से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संजय दत्त को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और हरियाणा के मौजूदा राजनीतिक हालात तथा संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।
सुमित गौड़ ने कहा कि संजय दत्त के रूप में हरियाणा कांग्रेस को एक मेहनती, समर्पित और अनुभवी नेतृत्व मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी, संगठन मजबूत होगा और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
वहीं संजय दत्त ने सुमित गौड़ की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि वह फरीदाबाद में जनता की समस्याओं को लगातार शासन-प्रशासन के सामने उठाकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को और सशक्त बनाने के लिए जल्द ही हरियाणा के सभी जिलों का दौरा शुरू किया जाएगा। पहले चरण में जुलाई से जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया जाएगा। ब्यूरो