बल्लभगढ़। जिला जेल में बंदी के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ (सुल्फा) बरामद हुआ है। जेल उपाधीक्षक (सुरक्षा) की शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज पर जांच शुरू कर दी है। जेल प्रशासन के अनुसार, 3 जुलाई को कॉलिंग सिस्टम के विश्लेषण के दौरान बंदी नितिन के कॉल की जांच की गई। इस दौरान मिली सूचना के आधार पर क्यूआरटी टीम ने विशेष तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बंदी हरीश के कब्जे से 0.50 ग्राम संदिग्ध सुल्फा बरामद हुआ। पूछताछ में हरीश ने बताया कि उसे यह सुल्फा बंदी आकाश से मिला था। इसके भुगतान के लिए बंदी आसिफ की ओर से बताए गए बैंक खाते का इस्तेमाल होना था। जांच में यह भी सामने आया कि बंदी नितिन को पहले बंदी संतोष ने सुल्फा उपलब्ध कराया था। वहीं, कॉल रिकॉर्डिंग से बाहरी व्यक्ति नवीन की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।