फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय बच्चे की सफल सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय बच्चे की सफल सर्जरी कर उसकी जान बचा ली। हादसे के बाद बच्चे को कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन मामले की गंभीरता के चलते इलाज नहीं मिल सका।



सेक्टर-88 स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल का उपचार करने का फैसला किया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे को ब्लंट एब्डॉमिनल ट्रॉमा, जेजुनल परफोरेशन, ट्रॉमैटिक हर्निया और पेट में गंभीर संक्रमण जैसी जटिल समस्याएं थीं। सर्जिकल डिसिप्लिन्स के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने जटिल लैप्रोस्कोपिक-असिस्टेड सर्जरी की। ऑपरेशन के दौरान पेट से करीब 1.5 लीटर पस निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्जरी के बाद बच्चे को आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट, एंटीबायोटिक्स और लगातार मॉनिटरिंग में रखा गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार समय पर सर्जरी और बेहतर पोस्ट-ऑपरेटिव केयर से बच्चे की हालत में लगातार सुधार हुआ और उसे स्वस्थ हालत में डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें