फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: 1.50 लाख की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, जाल बिछाकर ऐसे पकड़ में आया रिश्वतखोर

Fri, 05 Dec 2025 09:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को बताया था कि 8 सितंबर 2025 को उनके खिलाफ धारा 318 (बी) पीएनएस के तहत दर्ज एक मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने कोर्ट में चालान पेश न करने के एवज में उनसे 1.50 लाख की मांग की थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अंबाला यूनिट ने फरीदाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना धौज में तैनात सब-इंस्पेक्टर सुमित कुमार को 1.50 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई शिकायतकर्ता की सूचना पर एक ट्रैप टीम द्वारा की गई। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को बताया था कि 8 सितंबर 2025 को उनके खिलाफ धारा 318 (बी) पीएनएस के तहत दर्ज एक मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने कोर्ट में चालान पेश न करने के एवज में उनसे 1.50 लाख की मांग की थी।

शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद सतर्कता ब्यूरो ने एक ट्रैप टीम गठित की और आरोपी अधिकारी को पकड़ने की योजना बनाई। टीम ने थाना धौज के पास यश फार्म हाउस के आसपास निगरानी बिठाई। जैसे ही आरोपी सब-इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने शिकायतकर्ता से रिश्वत के पैसे पकड़े सतर्कता टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें