फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 3 करोड़ रुपये की लागत से छह गांवों में बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
फरीदाबाद के छह गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव के लोगों को दूरदराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं को गांवों तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने फरीदाबाद जिले के छह गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की तैयारी की है। इन गांव में ददसिया, बदरौला, ताजुपुर, डीग, चांदपुर और भनकपुर शामिल हैं। इन केंद्रों के निर्माण पर 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी, जिसमें प्रत्येक सेंटर की इमारत पर करीब 55 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।

राज्य सरकार की ओर से इस योजना को बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। इन सब सेंटरों के बन जाने से गांवों के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरदराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ बीमारियों की समय पर पहचान और इलाज संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


राज्य मंत्री राजेश नागर ने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इन गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर मुलाकात की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष उप-स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग रखी थी और स्वास्थ्य महानिदेशक से भी इस संबंध में चर्चा की थी। इसके बाद, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा की ओर से छह गांवों में उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

केंद्रों में आवश्यक स्टाफ की होगी नियुक्ति

अब इमारतों के निर्माण के बाद इन केंद्रों में आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से शुरू की जा सकें। ग्रामीणों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।
विज्ञापन


वर्जन

हम स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों के आदेश पर नए सब सेंटर खोले जाएंगे। इससे गांवों में ही महिलाओं और बच्चों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें