फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा पर तृतीय चरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर- 86 स्थित साईं स्कूल में फरीदाबाद यातायात पुलिस की ओर से सोमवार को सड़क सुरक्षा पर आधारित तृतीय चरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के सरकारी व निजी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी के पुलिस उपायुक्त मकसूद अहमद उपस्थित रहे। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल 98 स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों के 145 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को उनकी आयु एवं शैक्षणिक स्तर के अनुसार विभिन्न वर्गों में शामिल किया गया। इसमें कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के 24 स्कूलों के 30 विद्यार्थी, कक्षा छठी से आठवीं तक के 36 स्कूलों के 51 विद्यार्थी, कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के 34 स्कूलों के 53 विद्यार्थी और कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों के 4 संस्थानों से 11 विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और दुर्घटनाओं व चोटों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। इस क्विज के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने ज्ञान का आकलन करने और सुरक्षित यातायात व्यवहार को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक मकसूद अहमद ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जिम्मेदार सोच और व्यवहार का विषय है। यदि विद्यार्थी कम उम्र से ही यातायात नियमों को समझकर अपनाते हैं, तो वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित बना सकते हैं। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि इस प्रकार की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासित यातायात व्यवहार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन का रूप देने में सहायक होती हैं। फरीदाबाद यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें। सुरक्षित यातायात को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें