फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को बताए अधिकार और कर्तव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ने से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में रिबन तैयार किए और विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्षों तथा शिक्षकों को वितरित किए। इसके साथ ही संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए, जिनके माध्यम से उनके संवैधानिक ज्ञान को परखा गया। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन सिंह मलिक ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें