फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उन्होंने बताया कि बच्चों के पेट में कीड़े होने से उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ता है। पेट के कृमि नष्ट करने के लिए यह दवा दी जानी जरूरी है।
विज्ञापन



एल्बेंडाजोल एक एंटीपैरासिटिक दवा है, जो आंतों के संक्रमण और पैरासाइट वॉर्म को खत्म करती है। डी-वार्मिंग डे के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को यह दवा दी जाती है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें