फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्श पर बैठकर पढ़ते हैं छात्र, पानी तक का इंतजाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ (संदीप पाराशर)। कहने को तो आंबेडकर चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन कर 8 अगस्त, 2020 को मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा की सौगात दी थी, बावजूद इसके छह माह बाद भी पेयजल, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और बेंच तक के लिए विद्यार्थियों को जूझना पड़ रहा है। स्कूल प्रधानाचार्य धर्मवीर का कहना है कि अधिकारियों को इस मामले में कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं, बावजूद इसके इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

इस राजकीय स्कूल में लगभग 1591 विद्यार्थी पढ़ते हैं। व्यवस्था के लिए अलग-अलग शिफ्टों में विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। पहली शिफ्ट में लगभग 415 विद्यार्थी तो दूसरी शिफ्ट में 1138 विद्यार्थी शिक्षा हासिल करते हैं। स्कूल की पुरानी इमारत में आज भी 11 कक्षाएं लग रही हैं। वहीं, स्कूल की नई इमारत में करीब 26 कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
वहीं, 15 कक्षाओं को इधर-उधर करके लगाया जा रहा है। वहीं स्कूल के तीन कमरों में आज भी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का सामान रखा हुआ है। स्थिति ऐसी है कि कई कक्षाएं खुले आसमान के नीचे ही लगाई जा रही हैं। वहीं, छात्रों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था भी नहीं है, फर्श पर बैठकर पढ़ना पड़ता है।
विज्ञापन

इमारत में कई खामियां
प्रधानाचार्य धर्मवीर यादव का कहना है कि वर्तमान में कोरोना का संकट है, ऐसे में नई इमारत में कक्षाएं लग रही हैं। बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध नहीं है। बच्चों के बैठने के लिए टाट-पट्टी ही उपलब्ध है। अभी तक स्कूल में पानी का कनेक्शन नहीं हुआ है। स्कूल की इमारत में कई खामियां हैं। इस कारण पूरी तरह से स्कूल नई इमारत में शिफ्ट नहीं हुआ है।
कमियों को जल्द पूरा करेंगे
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रदीप कुमार का कहना है कि नई इमारत विद्यालय प्रशासन को सौंप दी गई है। इसमें कुछ कमियां रह गई हैं। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पानी का कनेक्शन सोमवार को जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें