फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गायन, कविता और मिमिक्री से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपन माइक में मिला अपनी बात रखने का मंच, प्रस्तुति और संवाद कौशल का किया अभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के लिए अपनी छिपी प्रतिभा को सामने लाना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर दिया गया। संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने गायन, कविता, मिमिक्री और कहानी सुनाने जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया।

बीएजेएमसी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह कार्यक्रम साप्ताहिक कौशल बूस्ट शृंखला का हिस्सा था। इसमें विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति देकर आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल का अभ्यास किया। विशाल, वरुण, आभा और जिया ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान खींचा। कविता पाठ के जरिये विद्यार्थियों ने अपने विचार और भावनाएं साझा कीं। वहीं, मिमिक्री ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भरा। कहानी सुनाने की गतिविधि में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और प्रस्तुति कौशल दिखाया। प्रश्नोत्तरी के जरिये श्रोताओं को भी कार्यक्रम से जोड़ा गया। टॉक शो में अलग-अलग विषयों पर विचार रखने और चर्चा करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित कक्षाओं से आगे बढ़कर विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारते हैं। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रोफेसर डॉ. आदर्श कुमार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें