फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कक्षा 1 से 5 और 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को किताबों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में 6वीं से 8वीं कक्षा के छात्रों को मिली किताबें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को नए सत्र की पाठ्यपुस्तकें मिल चुकी हैं। छात्रों और अभिभावकों ने समय पर किताबें मिलने पर संतोष जताया है। हालांकि, अभी कक्षा 1 से 5 और 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को किताबों का इंतजार है।

शिक्षा विभाग का कहना है कि शेष कक्षाओं की किताबें भी जल्द ही स्कूलों में पहुंचा दी जाएंगी और सभी बच्चों को समय पर वितरित कर दी जाएंगी। कक्षा 6 से 8 तक की पुस्तकें स्कूलों में पहुंच चुकी हैं और बच्चों को बांटी जा रही हैं। बाकी कक्षाओं की किताबें भी विभाग की ओर से भेजी जा रही हैं। कोशिश है कि अगले एक हफ्ते में सभी बच्चों को किताबें मिल जाएं ताकि पढ़ाई में कोई रुकावट न आए।
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि किताबों की उपलब्धता से पढ़ाई की गति में तेजी आएगी और छात्रों को सिलेबस के अनुसार तैयारी में सुविधा होगी। स्कूल प्रबंधन की ओर से वितरण कार्य में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



पुस्तकों के समय पर वितरण से बच्चों में पढ़ाई को लेकर रुचि बढ़ी है। अब हम बाकी कक्षाओं की किताबों का इंतजार कर रहे हैं, उम्मीद है जल्द ही सभी को पाठ्यसामग्री मिल जाएगी।
-जय प्रकाश, प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या विद्यालय सीही


इस बार किताबें समय पर मिल गई। बच्ची को अब स्कूल के साथ घर पर भी पढ़ने में मदद मिल रही है।
-सुशील कुमार, अभिभावक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें