फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विद्यार्थियों ने जाना पंजाब का भूगोल और इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगा भारतीय भाषा समर कैंप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप में शनिवार को विद्यार्थियों को पंजाब राज्य के भौगोलिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। डिजिटल बोर्ड और थ्री-डायमेंशनल मानचित्र की सहायता से उन्होंने पंजाब की नदियों, पर्वतों, बांधों और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ऑडियो-विजुअल टूल्स के माध्यम से सिख गुरुओं, जल स्त्रोतों, त्यौहारों और सांस्कृतिक धरोहरों से भी विद्यार्थियों को परिचित कराया गया।

इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पंजाब के ऐतिहासिक स्थलों को रंग-बिरंगे चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं, छात्राओं ने पंजाबी भोजन और रेसिपी को पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने सभी विद्यार्थियों को पंजाब की मुख्य फसलें, लोकप्रिय खेल, नृत्य, लोक त्यौहार और अन्य सांस्कृतिक पहलुओं को अपनी नोटबुक में लिखने और दूसरों को भी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह कैंप विद्यार्थियों में विभिन्न भारतीय भाषाओं और राज्यों की संस्कृति को समझने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें