फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विद्यार्थियों ने सीखे स्टार्टअप फंडिंग के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रचनात्मक क्षेत्र में कॅरिअर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए सिर्फ अच्छे आइडिया और तकनीकी दक्षता पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि उन्हें अपने विचार को कारोबार में बदलने के लिए वित्तीय समझ भी जरूरी है। इसी सोच के साथ जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वीकली स्किल बूस्ट सीरीज के तहत मास्टर क्लास का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कक्षा का विषय स्टार्टअप फाइनेंस एंड फंडिंग, फ्रॉम क्रिएटिव आइडिया टू स्केलेबल बिजनेस रखा गया। सत्र में सहायक प्रोफेसर एवं फाइनेंस व बैंकिंग विशेषज्ञ डॉ. सविता ने बीएससी.वीसीएमटी विद्यार्थियों को स्टार्टअप की वित्तीय बुनियाद समझाई। उन्होंने बजट तैयार करने, वित्तीय योजना बनाने, फंडिंग के विकल्प तलाशने, निवेश के लिए तैयारी करने और व्यवसाय को टिकाऊ ढंग से आगे बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने कहा कि मीडिया एवं क्रिएटिव इंडस्ट्री में संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों में कारोबारी दृष्टिकोण विकसित करना जरूरी है। विभाग का लक्ष्य छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के साथ उन्हें रोजगार सृजक बनाने का भी है। सत्र में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए फंडिंग और बिजनेस स्केलिंग से जुड़े सवाल पूछे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें