फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखी डिजिटल मार्केटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसी बोस विश्वविद्यालय में किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया विभाग में शनिवार को शीतकालीन इंटर्नशिप के अंतर्गत विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मीडिया और विजुअल कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, थ्री पॉइंट लाइटिंग (लाइटिंग तकनीक) एवं ड्रोन-गिम्बल (कैमरा) की बारीकियों से परिचय कराया गया।

कार्यशाला के पहले सत्र में एचटीएनएम के विशेषज्ञ पंकज प्रसाद ने विद्यार्थियों को साक्षात्कार के बारे में विशेष जानकारी दी। उन्होंने साक्षात्कार के दौरान कौन-कौन सी सावधानियां रखनी हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग की बारीकियों को बहुत ही सरल तरीके से उदाहरण के साथ विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने बताया के छात्र काम करने के साथ-साथ पढ़ाई कैसे जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सत्र में विशेषज्ञ सुमेद ने थ्री पॉइंट लाइटिंग और ड्रोन ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी के मैदान में ड्रोन ऑपरेट करके दिखाया उसके बाद कई विद्यार्थियों ने स्वयं अपने हाथों से ड्रोन ऑपरेट कर वास्तविक अनुभव प्राप्त किया। विशेषज्ञ अभिषेक ने छात्रों को फोटोग्राफी और गिम्बल ऑपरेट सिस्टम की बारीकियां बताई। सभी विद्यार्थियों ने अपने हाथ से गिम्बल वाले कैमरा को संचालित किया और प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त किया। इस कार्यशाला में असिस्टेंट प्रोफेसर अजय यादव, असिस्टेंट रवि कुमार, वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, प्रोडक्शन सहायक पंकज सैनी, अंजू सिंह, विशाल बेरवाल और धीरेन सिंह, तनिष्का नंदा और ऋचा जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें