फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैगलेस डे पर छात्रों ने सीखे बागवानी के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में शनिवार को बैग लेस डे के अवसर पर उत्साह देखा गया। इस दौरान कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्र-छात्राएं बिना बस्ते के स्कूल पहुंचे, जिससे विद्यालय का माहौल तनावमुक्त और रचनात्मक रहा। इस विशेष दिवस का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे पूरी तरह प्रयोगात्मक और रोचक बनाना था। दिन भर चली विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान दिया गया, जिससे उनमें शिक्षा के प्रति नया दृष्टिकोण विकसित हुआ।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र किचन गार्डन रहा, जिसके माध्यम से छात्रों को प्रकृति और पर्यावरण के करीब लाया गया। सत्र के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिट्टी तैयार करने की वैज्ञानिक विधि, सही बीजों के चुनाव और नन्हे पौधों की उचित देखरेख के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों ने स्वयं मिट्टी में हाथ आजमाते हुए यह सीखा कि किस प्रकार मेहनत और सही तकनीक से एक छोटा सा बीज फलदायी पौधे में परिवर्तित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें