फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्रों ने गिम्बल से स्मूथ वीडियो बनाने से लेकर एआई ट्रैकिंग तक सीखी

विज्ञापन
विज्ञापन
- फिल्म मेकिंग का व्यावहारिक ज्ञान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग में बीएससी विजुअल कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने कमर्शियल फिल्म मेकिंग की कई चीजें सीखी। बुधवार को द आर्ट ऑफ कमर्शियल फिल्म मेकिंग कॉन्सेप्ट, डायरेक्शन एंड प्रोडक्शन विषय पर हुई इस क्लास में छात्रों ने फिल्म निर्माण की तकनीकों को प्रैक्टिकल तरीके से सीखा।

फिल्म मेकर एवं फोटोग्राफर हरसिमरन सिंह ने विद्यार्थियों को मजबूत कॉन्सेप्ट तैयार करने, निर्देशन और प्रोडक्शन की बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर में गिम्बल के साथ कैमरा ऑपरेट कराकर विभिन्न तरह के शॉट्स लेने का अभ्यास कराया। छात्रों ने पैदल चलते, दौड़ते और वाहन से शूटिंग करते समय कैमरे को स्थिर रखकर स्मूथ सिनेमैटिक वीडियो बनाने की तकनीक सीखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विद्यार्थियों को आधुनिक गिम्बल में उपलब्ध एआई इंटेलिजेंट ट्रैकिंग फीचर के बारे में बताया गया। इससे कैमरा किसी व्यक्ति या वस्तु को अपने आप ट्रैक कर सकता है। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने कहा कि ऐसे व्यावहारिक प्रशिक्षण से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें