फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूल में बिगड़ी छात्रा की तबीयत, अगले दिन मौत

Fri, 14 Jul 2023 10:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना ओल्ड फरीदाबाद एरिया के सेक्टर-19 स्थित एक निजी स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। छात्रा को स्कूल में उल्टी होने के बाद घर भेजा गया। अगले दिन हालत ज्यादा बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मामले में अभी किसी के खिलाफ पुलिस से शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

सेक्टर-37 निवासी छात्रा की उम्र करीब 11 साल है, सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। बुधवार को स्कूल में वीकली टेस्ट के दौरान छात्रा को उल्टी हुई। स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के ही क्लीनिक में उसकी जांच कराई। छात्रा ने कहा अब वह ठीक है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर पहुंची और तबीयत खराब होने की जानकारी परिजनों को दी। शाम चार बजे स्कूल की तरफ से परिजनों को फोन किया गया। परिजनों का कहना है स्कूल प्रबंधन ने उन्हें समय पर जानकारी नहीं दी। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा की तबीयत दोबारा से खराब हो जाने के कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सेक्टर 19 चौकी प्रभारी पीएसआई हिमांशु का कहना है उनके पास किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें