फरीदाबाद। ऑनलाइन सूट खरीदने के नाम पर एक महिला के साथ एक लाख रुपये की ठगी हो गई। महिला की शिकायत पर थाना बल्लभगढ़ साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव प्रहलादपुर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अक्तूबर को उन्होंने इंस्टाग्राम आईडी पर सूट देखा, जिसको खरीदने के लिए उन्होंने क्लिक किया तो वो उनको एक व्हाट्सएप नंबर मिला, जिस पर बार कोड दिया और 500 रुपये भेजने को कहा। महिला ने आरोपी के बताए हुए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद भी उनका ऑर्डर नहीं आया। पांच अक्तूबर को उन्होंने दोबारा बात की। इसके बाद उन्होंने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 2300 रुपये जमा कराने की बात कहीं। इसी तरह कई चरणों में किसी न किसी बहाने से कुल 1 लाख 5 हजार रुपये की ठगी कर ली। संवाद