फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्पोर्ट्स फंड जमा न करने वाले स्कूलों के छात्र नहीं ले पाएंगे खेल प्रतियोगिताओं में भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 900 में से केवल 40 राजकीय और निजी विद्यालयों ने ही स्पोर्ट्स फंड जमा किया है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने स्पोर्ट्स फंड जमा न करने वाले सरकारी और निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। विभाग द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 30 जून बीत जाने के बाद भी अब तक जिले के कुल 900 स्कूलों में से केवल 40 राजकीय और निजी विद्यालयों ने ही स्पोर्ट्स फंड जमा किया है।

अधिकारियों के मुताबिक जिले में करीब 600 निजी और 300 सरकारी स्कूलों को यह राशि जमा करनी थी। नियमों के अनुसार स्पोर्ट्स फंड के तहत प्राथमिक स्तर के लिए 5 रुपये प्रति छात्र और माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए 10 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से स्कूलों को फंड जमा करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल शिक्षा अधिकारी हरबीर अधाना ने स्कूलों की लापरवाही पर कहा कि आगामी 15 जुलाई से शुरू होने वाली खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में केवल उन्हीं स्कूलों के छात्र शामिल हो सकेंगे, जिनका फंड जमा हो चुका है। जिन विद्यालयों ने लापरवाही बरतते हुए स्पोर्ट्स फंड जमा नहीं किया है, उनके विद्यार्थियों को इन खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें