फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए विद्यार्थी बृहस्पतिवार यानी आज और शुक्रवार को अपना ट्रेड बदल सकते हैं। इसके लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। इसके आधार पर 11 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी कर सीट आवंटित की जाएगी। जिस पर दाखिले की प्रकिया शुरू होगी। मालूम हो कि पहली मेरिट सूची में करीब 60 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिले नहीं लिए हैं।
जिले के नौ आईटीआई संस्थानों में करीब 22 सीटें उपलब्ध हैं, चरणबद्ध में करीब 40 फीसदी सीट पर ही दाखिले हुए हैं। रिक्त सीट पर ट्रेड बदलने के लिए 9 जुलाई को पोर्टल खोल दिया जाएगा। जिन छात्रों को पहले चरण में सीट नहीं मिल सका है, वे नौ और 10 जुलाई को अपने विकल्पों में बदलाव कर सकेंगे। वहीं, दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को 11, 12 और 14 जुलाई को दस्तावेजों की जांच करानी होगी, जबकि फीस जमा कराने की अंतिम तारीख 15 जुलाई होगी। इसके बाद 16 जुलाई को फिर से रिक्त सीटों की जानकारी जारी होगी।
विद्यार्थी 16 से 19 जुलाई तक विकल्पों में संशोधन कर सकेंगे। तीसरी व अंतिम मेरिट सूची 22 जुलाई को घोषित की जाएगी, जिसके लिए दस्तावेज सत्यापन 22 से 26 जुलाई तक होगा और 27 तक फीस जमा कर सकेंगे। संवाद