फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : दूसरी मेरिट सूची के बाद भी 50 प्रतिशत सीटें रहीं रिक्त

Thu, 17 Jul 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यार्थी अपने विकल्पों में 19 जुलाई तक कर सकते हैं बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को दूसरी मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों की दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद जिले के लगभग सभी आईटीआई में 50 प्रतिशत से अधिक सीटें रिक्त हैं। जिले के मुख्य आईटीआई एनआईटी चार में भी रिक्त सीट को भरने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
पहली और दूसरी मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों को काउंसलिंग में सीट नहीं मिली है, वे तीसरी काउंसलिंग का इंतजार कर सकते हैं। दूसरी मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों का दाखिले को लेकर रूझान कम रहा। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई यानी मंगलवार को समाप्त हो गई। एनआईटी चार नंबर में मात्र 19 दाखिले हुए। रिक्त सीटों को ध्यान में रखते हुए 16 जुलाई से एक बार फिर पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी 19 जुलाई तक अपने विकल्पों में बदलाव कर सकते हैं। तीसरी और अंतिम मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी होगी। इसके आधार पर दस्तावेज सत्यापन 22 से 26 जुलाई तक होंगे। इसके बाद फीस जमा करने की अंतिम तारीख 27 जुलाई तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों में करीब 40 प्रतिशत और दूसरी मेरिट सूची में 30 प्रतिशत ही विद्यार्थियों ने दाखिला लेने में रुचि दिखाई है।
वर्जन
विकल्प चयन के लिए शनिवार तक पोर्टल को खोल दिया गया है। विद्यार्थी अपना विकल्प का चयन कर सकते हैं। इसके आधार पर रिक्त सीटों पर दाखिले हो सकेंगे। तीसरी मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा।
-संतोष कुमारी, प्राचार्या, ओल्ड फरीदाबाद महिला आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें