फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नेहरू राजकीय कॉलेज महाविद्यालय में बीएससी के साथ पढ़ेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के लिए रोजगार और उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे, शिक्षा विभाग ने किए बदलाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने की उम्मीद लगाए बैठे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र से कई प्रमुख कोर्स के सिलेबस में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे अब छात्रों के लिए रोजगार और उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे।

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा किए गए संशोधनों के तहत, सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में बीएससी फिजिकल साइंसेज के पाठ्यक्रम को अपग्रेड किया गया है। अब इस कोर्स में इलेक्ट्रॉनिक्स विषय को भी शामिल कर लिया गया है। इस बदलाव से विद्यार्थियों को पारंपरिक फिजिकल साइंस के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी मिलेगी, जो कॉरपोरेट और तकनीकी क्षेत्र में उनके कॅरिअर को मजबूत प्रदान करेगी।
विज्ञापन


लाइफ साइंस के सिलेबस में भी हुए बदलाव

इसके अलावा, तिगांव और खेड़ी गुजरान स्थित राजकीय महाविद्यालयों में चल रहे बीएससी लाइफ साइंस विद बायोटेक्नोलॉजी कोर्स के ढांचे में भी बदलाव किया गया है। अब इस पाठ्यक्रम में जूलॉजी, बॉटनी और बायोटेक्नोलॉजी को प्रमुख विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। वहीं, केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) को अब माइनर विषय के तौर पर रखा गया है।
विज्ञापन


पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में बीएससी फिजिकल साइंसेज में इलेक्ट्रॉनिक्स को शामिल किया गया है। वहीं तिगांव और खेड़ी गुजरान कॉलेज के लाइफ साइंस कोर्स में भी जरूरी संशोधन किए गए हैं। इन बदलावों से छात्रों को कॅरिअर और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।-रितिका गुप्ता, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें