फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने तैयार किया सामाजिक दूरी को लेकर ई-कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मॉर्डन बीपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए एक डिवाइस तैयार किया है। यह डिवाइस सामाजिक दूरी की जानकारी देकर हमें सचेत करता रहेगा। विद्यार्थियों ने इसे इलेक्ट्रॉनिक कार्ड (ई-कार्ड) का नाम दिया है। यह कार्ड एक मीटर की दूरी होने पर अलर्ट कर देता है। इसका प्रस्तुतीकरण विद्यार्थियों ने पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के समक्ष बुधवार को दिया। विद्यार्थियों ने उन्हें बताया कि कार्ड की खासियत है कि यदि कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति हमारे आसपास आता है, जिसने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया है, तो ई-कार्ड पर लगी एलईउी लाईट अपने-आप जलने लगती है। जो हमें अलर्ट कर देती है। इसके अलावा इसमें एक स्पीकर भी है जो वॉइस मैसेज द्वारा चेतावनी देता है। विद्यार्थियों ने पुलिस आयुक्त से कहा कि पुलिसकर्मी सबसे अधिक आउटडोर रहते हैं। वह हमारी रक्षा के लिए सदैव चौक-चौराहों व थानों में तैनात रहते हैं। इन पुलिसकर्मियों को देखकर ही यह डिवाइस तैयार करने का आइडिया आया और इसे विकसित किया है। इस पर पुलिस आयुक्त ने विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत व लगन से अपने सोच व ऊर्जा को तकनीक के क्षेत्र में लगाने के लिए प्रेरित किया है। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन ओपी परमार, प्रधानाचार्य जितेंद्र परमार, अध्यापक नवीन जोशी, दीपिका नागपाल विद्यार्थी मानसी, राघव, रितिका सिंह, कृतिका पंडित और दुष्यंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें