फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्र ने जलवायु अभियान के लिए किया युवाओं को प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। आठवीं कक्षा के छात्र ने एसडीजी पर एंथम यानि गान बनाया है। शिव नादर स्कूल के छात्र विराज जैन ने जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वन वर्ल्ड, वन प्रॉमिस नामक एक विशेष गान तैयार किया है। यह एंथम संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित है और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। महज 13 वर्षीय विराज ने इस गान को स्वयं लिखा, संगीतबद्ध किया और रिकॉर्ड भी किया है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में उन्होंने कई महीने लगाए। उनका यह प्रयास दिखाता है कि कम उम्र में भी बड़े बदलाव की सोच रखी जा सकती है। गाने के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया है कि एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य की शुरुआत छोटे-छोटे प्रयासों से होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें