फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े गुंडागर्दी: घर से 12वीं के छात्र को अर्धनग्न हालत में उठा ले गए नकाबपोश, खड़े रह गए लोग; देखें Video

Wed, 28 Jan 2026 04:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़

सार

बल्लभगढ़ इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां छह नकाबपोश युवक एक अर्धनग्न छाक्ष को घर से खींचकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। लेकिन छात्र आरोपियों के चुंगल से छुड़ाकर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
छात्र को घर से उठा ले गए नकाबपोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ के चावला कॉलोनी में 12वीं कक्षा के एक छात्र को कुछ नकाबपोश युवकों द्वारा अर्धनग्न अवस्था में घर से खींचकर अपहरण करने का प्रयास किया गया। छात्र किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने में सफल रहा। इस दौरान हमलावरों ने छात्र पर लाठी-डंडों से प्रहार किया और गर्दन पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


यह सनसनीखेज घटना तब घटी जब छात्र को उसके घर से जबरन बाहर निकाला गया। हमलावर छात्र को कार में बैठाकर ले जाने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार, अपहरण में इस्तेमाल की गई कार का नंबर अंबाला जिले का है। 

पुलिस ने कार मालिक के फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह बंद आ रहा है। थाना सिटी पुलिस ने छात्र की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान करने और कार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्र के बयान दर्ज कर लिए हैं और घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है ताकि आरोपियों के बारे में कोई सुराग मिल सके। 

इस घटना ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस पर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का दबाव है। पुलिस का मानना है कि यह किसी गिरोह का काम हो सकता है और वे छात्र के बारे में पहले से जानकारी रखते थे। मामले की जांच में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें