फरीदाबाद। एनएसयूआई ने एमडीयू, वाईएमसीए और हरियाणा स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में मार्च में होने वाली परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से करवाने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में डीआरओ बस्तीराम को महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण के नाम ज्ञापन सौंपा।
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि परीक्षाएं ऑफलाइन कराना छात्रों के साथ ज्यादती है। इससे हजारों छात्रों में रोष है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (विवि) पहले ऑफलाइन परीक्षाएं करवाना पर आमादा था। एनएसयूआई के बैनर तले छात्रों ने प्रदर्शन करे तो विवि ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए मंजूरी दी। इस मौके पर छात्र विशाल वशिष्ठ, मयंक भारद्वाज, सतेंदर सिंह, विक्रम यादव, राहुल रावत, शिवम शर्मा, वैभव आनंद, गुड्डू पंडित, सौरभ, अंकित रावत, शिवम, कन्हैया, शुभम, रोहित, रजनीश, अंकुश, नवीन ठाकुर, रोहित पाण्डेय, भारत, नीरज, तुषार, हिमांशु, अजय, किरण, अंजलि, साक्षी, अनुप्रिया, हर्षिता, पुष्पा, रोजी, नाज, जूली, खुशी थे।