फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होमवर्क न करने पर छात्र की पिटाई, शिक्षिका पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दुर्गा कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में होमवर्क पूरा न करने पर तीसरी कक्षा के नौ वर्षीय छात्र की पिटाई का आरोप लगा है। परिजनों के अनुसार, बच्चे के मुंह पर चोट के निशान थे और कान से खून निकल रहा था। परिवार ने स्कूल की शिक्षिका पर पिटाई का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बच्चे का बीके अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बच्चा नानी के घर होने से होमवर्क नहीं कर पाया, जिस पर शिक्षिका ने उसकी पिटाई की। बच्चे की मौसी मेघा ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी शिक्षिका ने देर से स्कूल पहुंचने पर बच्चे को पीटा था, तब माफी मांगने पर शिकायत नहीं हुई थी। इस बार कान से खून निकलने और चोट के निशान मिलने के बाद परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें