फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज हवा के कारण टूटे तार, कई इलाकों में नहीं आई पूरी रात बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। तेज हवा और हल्की बारिश ने शनिवार रात शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया, जिससे कई इलाकों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। आंधी के चलते जगह-जगह बिजली के तार टूट गए, जिसके कारण आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर की मुख्य सड़कों पर भी बिजली गुल रहने से अंधेरा पसरा रहा। वहीं जनता कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, राहुल कॉलोनी, एसी नगर और चाचा चौक जैसे क्षेत्रों में भी पूरी रात बिजली नहीं आई, जिससे लोग गर्मी और उमस में सोने को मजबूर हुए। कई इलाकों में बिजली कटौती का असर पानी की आपूर्ति पर भी पड़ा, जिसके कारण रविवार सुबह लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें