फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज धूप और गर्म हवाओं के लोगों को किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है व पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें