फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीसरे दिन भी जारी रही हड़ताल, सरकार के प्रस्ताव का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा के अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने नीलम सिनेमा पर एकत्रित होकर जुलूस निकाला और हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन कर उनका मनोबल बढ़ाया।

अग्निशमन कर्मचारी यूनियन ने सरकार की ओर से फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भवीचंद शर्मा और रणवीर के परिजनों को 30-30 लाख रुपये मुआवजा और हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी देने के प्रस्ताव का विरोध किया। यूनियन की मांग है कि पुलिसकर्मियों की तर्ज पर शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और पक्की नौकरी दी जाए, साथ ही कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों का समाधान किया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय नेहरू ग्राउंड, एनएच-1 स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन पर आयोजित सभा में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अग्निशमन कर्मचारी अकेले नहीं हैं, उनके साथ प्रदेश के पांच लाख कर्मचारी खड़े हैं।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह, जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर, नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दलीप और अनिल चंडालिया ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी विभागों के कर्मचारी इस आंदोलन में अग्निशमन कर्मचारियों के साथ हैं और उनकी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। नेताओं ने यह भी ऐलान किया कि शनिवार को रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित कर आगे की निर्णायक रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


हड़ताल की अध्यक्षता फायर विभाग के नेता राकेश शर्मा और मेघश्याम ने की, जबकि मंच संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुड़िया ने किया। इस मौके पर विजयपाल, राजेश शर्मा, परसराम, महेश फोगाट आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें