फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यूपी से आने वाले धान पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ी, पलवल की सीमा पर छह नाके लगाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में उत्तर प्रदेश से धान की अवैध ढुलाई और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान तेज कर दिया है। सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ाते हुए पलवल जिले की सीमा पर छह नाके लगाए गए हैं, जहां दिन-रात अधिकारी और पुलिस टीमें तैनात हैं और हर संदिग्ध वाहन की जांच की जा रही है।
जिला एवं खाद्य आपूर्ति नियंत्रक जैनब खातून ने बताया कि यूपी की दिशा से आने वाले वाहनों की कड़ी निगरानी हो रही है। चांदहट थाना क्षेत्र में अब तक 10 ट्रकों और होडल थाना क्षेत्र में करीब 200 ट्रकों की गहन जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा।
विज्ञापन


जैनब खातून ने कहा कि प्रशासन किसी भी कीमत पर कालाबाजारी को बढ़ावा नहीं देने देगा। नियमों के अनुसार बाहरी राज्यों से धान लाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



उपायुक्त के निर्देशों के बाद जिले की सीमा से लगे क्षेत्रों में लगाए गए नाके-

माला सिंह फार्म नाका

हसनपुर मोड़ भिड़ूकी नाका

करमन बॉर्डर होडल नाका

चांदहट नाका

माहौली-हसनपुर नाका

गढ़ी पट्टी गांव नाका


सीमा पर 24 घंटे निगरानी
इन नाकों पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक एक शिफ्ट और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक दूसरी शिफ्ट में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तैनात रहते हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच में पकड़े गए किसी भी वाहन चालक या व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में खरीफ सीजन के दौरान धान खरीद की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संपन्न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें