फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एमसीडी की समीक्षा बैठक में जनहित के मुद्दों पर चला सख्ती का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी कर्मचारियों के नियमितीकरण, डेंगू रोकथाम आदि मसलों पर सख्त
विज्ञापन

स्थायी समिति की अध्यक्ष ने ऐसे सभी मामलों के संबंध में तय की समयसीमा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बृहस्पतिवार को अतिरिक्त आयुक्तों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर सख्त रुख अपनाया। अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। सत्या शर्मा ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने पारदर्शी नीति बनाने और करुणामूलक मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए हर दो से तीन माह में समीक्षा बैठक होगी। पशु चिकित्सा विभाग को गाजीपुर और मसूदपुर में डॉ़ग शेल्टर होम स्थापित करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। आवारा कुत्तों की नसबंदी कर रही एनजीओ के कामकाज की नियमित समीक्षा होगी। लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक वार्ड में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया
उद्यान विभाग को हरित दिल्ली अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में पार्षदों के सहयोग से कम से कम 100 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला। शिक्षा विभाग को शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में सुधार कर पारदर्शी बनाने को कहा गया। शिक्षकों की यथासंभव घर के निकट तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनस्वास्थ्य विभाग को कांवड़ यात्रा शिविरों में प्रतिदिन सुबह-शाम फॉगिंग कराने का आदेश मिला। घर-घर लार्वा जांच अभियान तेज करने तथा डेंगू-मलेरिया की रोकथाम पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें