फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिना मान्यता के चल रहे प्राइवेट प्ले स्कूलों पर की जाएगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में अब बिना मान्यता के चल रहे प्राइवेट प्ले स्कूलों पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज की जाएगी। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत अब सभी प्ले स्कूलों के लिए सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी गरिमा ने बताया कि जो भी प्राइवेट प्ले स्कूल बिना मान्यता के चला रहे हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा तक पंजीकरण कराना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-2026 सत्र के लिए अब तक 272 प्ले स्कूलों से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कई को मान्यता दे दी गई है जबकि कुछ स्कूलों के नवीनीकरण को सर्टिफिकेट जारी किया गया है। वहीं, 200 से अधिक स्कूलों के आवेदन अभी प्रक्रिया में हैं। प्ले स्कूलों की मान्यता और संचालन से जुड़े दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूल केवल ग्राउंड फ्लोर पर संचालित होने चाहिए, हर 20 बच्चों पर एक शिक्षक और एक केयर टेकर का होना जरूरी है, बच्चों के लिए सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य हैं, स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए, अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन अनिवार्य है, और बच्चों की आयु सीमा 3 से 6 वर्ष होनी चाहिए और स्कूल का संचालन 3 से 4 घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए।
जिला प्रशासन ने सभी प्ले स्कूल संचालकों से अपील की है कि वे समय पर सभी नियमों का पालन करते हुए अपने संस्थान को पंजीकृत कराएं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें