फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर सख्ती, मई में 6127 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने मई में बिना नंबर प्लेट और गलत पैटर्न की नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, एक से 31 मई के बीच ऐसे मामलों में कुल 6127 चालान किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर 3039 चालान किए गए। वहीं, निर्धारित मानकों और पैटर्न के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के 3088 चालान किए गए। इस प्रकार दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 6127 चालान किए गए।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक जयबीर सिंह ने कहा कि नंबर प्लेट वाहन की पहचान होती है। सही और मानक के अनुरूप नंबर प्लेट होने से यातायात नियमों के पालन के साथ-साथ दुर्घटना और अपराध से जुड़े मामलों में वाहनों की पहचान करने में आसानी होती है। इसलिए वाहन मालिकों को अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुसार नंबर प्लेट लगानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें