फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लावारिस पशुओं व गंदगी के चलते बीपीटीपी सोसाइटी के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिगांव। ग्रेटर फरीदाबाद की बीपीटीपी सोसाइटी में लावारिश पशुओं व गंदगी के चलते सोसाइटी के निवासी काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सोसाइटी से बाहर निकलते ही सड़क पर लावारिस पशु काफी संख्या में मौजूद रहते हैं। इनके चलते सड़क हादसे होते रहते हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिनसे बदबू के चलते लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में सोसाइटी के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। लोगों ने बताया कि लंबे समय से सोसाइटी के अंदर व बाहर कई तरह की समस्याएं झेल रहे हैं। शिकायत लेकर निगम के कार्यालय के कई बार चक्कर लगा चुके हैं। निगम की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही। सोसाइटी के अंदर पार्क के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिसके चलते लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं। इस दौरान सुनील भाटिया, सुरेन्द्र नागपाल, सतीश कोहली, एसके सूद, सुरेन्द्र ठुकराल, भारत, योगेश कुमार व राजकुमार मौजूद रहें।
विज्ञापन


सोसाइटी में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। - सुनील भाटिया
शिव मंदिर वाली की हालात बेहद खराब है। जिसके कारण परेशानी होती है। - एसके सूद
सोसाइटी का निकासी द्वार कई वर्षो से बंद पड़ा है, जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।- योगेश कुमार
सोसाइटी के अंदर पार्क के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है , जिससे लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं। -राजकुमार
बिजली, पानी की पूर्ति के बिल्डर की ओर से पुख्ता प्रबंध नहीं है। -सतीश कोहली
बिल्डर अपनी मर्जी से आए वर्ष रखरखाव के कर में बढ़ोतरी करता रहता है।-सुरेन्द्र नागपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें