लाेगों को जलभराव की समस्या से मिलेगा छुटकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में हल्की सी बारिश होने के बाद लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है।सबसे ज्यादा परेशानी एनआईटी क्षेत्र में देखने को मिलती है। मानसून से पहले लोगों को इस जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम की ओर से डबुआ कॉलोनी के एरिया में नई स्ट्रॉम वाटर ड्रेन बनाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस काम पर लगभग 1.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
डबुआ कॉलोनी में स्थित फागना चौक से जैन मंदिर तक 900 एमएम चौड़ी स्ट्रॉम वाटर ड्रेन लाइन बनाई जाएगी। जैन मंदिर से हार्डवेयर प्याली चौक पर मुख्य नाले तक 1200 एमएम व 1600 एमएम चौड़ी स्ट्रॉम वाटर ड्रेन बनाने का काम किया जाएगा। इस काम पर लगभग एक करोड़ 80 रुपये खर्च किए जाएंगे।नगर निगम की ओर से निविदा जारी कर दी गई है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन ने बताया कि एसआईटी के बड़े एरिया में जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन बनाई जाएगी।