फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश से थमी ट्रेनों की रफ्तार 

Fri, 27 May 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। बताया जाता है कि आगरा डिवीजन में ओएचई तार टूट जाने के कारण गाड़ियों का परिचालन बुरी तरह से प्रभावित रहा। इसके चलते मथुरा से दिल्ली की ओर आने वाली कई गाड़ियां घंटों प्रभावित रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि सोमवार की देरशाम तेज आंधी बारिश आई थी। इस दौरान गतिमान एक्सप्रेस निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई। रेलवे सूत्रों का कहना है कि आगरा के पास ही ओएचई तार टूट गया, जिससे गतिमान समेत कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो गया।

ओल्ड स्टेशन होकर दिल्ली की ओर जाने वाली 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे, 11077 झेलम एक्सप्रेस दो घंटे, 12137 पंजाब मेल दो घंटे, 16031 अंडमान एक्सप्रेस, 12279 ताज एक्सप्रेस एक-एक घंटे और 13007 तूफान एक्सप्रेस 4.30 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें