फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक सप्ताह में दूसरी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। निजामुद्दीन से मुंबई जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एसी कोच पर पत्थरबाजी की घटना फिर सामने आई। यह घटना बल्लभगढ़ और पलवल के बीच ट्रेन जब अपने निर्धारित रूट पर तेज गति से आगे बढ़ रही थी उस समय हुई। अचानक हुए हमले से यात्रियों में डर का माहौल बन गया। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन



घटना के तुरंत बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने रेलवे स्टॉफ को सुचित किया। इसके बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने के बाद कोच की अच्छे से जांच की गई और पूरी स्थिति का जायजा लिया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी रूट पर एक सप्ताह के भीतर पत्थरबाजी की यह दूसरी घटना है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं यात्रियों ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें