फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके सिविल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक हार्ट सेंटर का उद्घाटन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल होंगे मुख्यातिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए जिला नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक हार्ट सेंटर का उद्घाटन आज किया जाएगा। खास बात यह है कि पहले विभिन्न कारणों से बंद पड़ी हृदय संबंधी सेवाओं को अब आधुनिक स्वरूप में दोबारा शुरू किया जा रहा है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे बीके नागरिक अस्पताल परिसर में आयोजित किया जाएगा।


नागरिक अस्पताल में पूर्व में हृदय से जुड़ी सुविधाएं सीमित संसाधनों और विशेषज्ञों की कमी के चलते प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो पा रही थीं। इसके चलते कई सेवाएं बंद हो गई थीं और मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था। अब इस नई पहल के तहत उन्हीं सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ टीम के साथ फिर से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आधुनिक तकनीक से मिलेगा बेहतर उपचार



नए हार्ट सेंटर का संचालन मेडिट्रिना हॉस्पिटल के सहयोग से किया जाएगा। यहां हृदय रोगों की जांच, इलाज और आपातकालीन सेवाओं के लिए उन्नत मशीनें और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध रहेगी। इससे फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। इस हार्ट सेंटर के शुरू होने से सरकारी अस्पताल में हृदय रोग उपचार की सुविधाएं मजबूत होंगी और आम नागरिकों को किफायती दरों पर आधुनिक इलाज उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें