फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज से रोहतक में राज्य स्तरीय अंडर-11 खेलों की होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के अंडर-11 के बालक और बालिकाएं होंगे शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय अंडर-11 खेलों की शुरुआत शुक्रवार से रोहतक में होने जा रही है। उससे पहले शुक्रवार को ही सुबह ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इनमें प्रतियोगिता में भाग ले रहे फरीदाबाद के सभी खेलों के अंडर-11 खिलाड़ी नजर आएंगे। बता दें कि ओपनिंग सेरेमनी के दौरान सभी जिलों के खिलाड़ी अपने-अपने जिलों का झंडा लेकर प्रतियोगिता में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


रोहतक में अंडर-11 के कई मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें कबड्डी, रस्साकशी, खो-खो, एथलेटिक्स, योगासन, जिम्नास्टिक और कुश्ती समेत कई खेल खेले जाएंगे। यह सभी खेल रोहतक के विभिन्न स्थानों पर खेले जाएंगे। बता दें कि प्रतियोगिता के लिए सभी खेलों के खिलाड़ी बृहस्पतिवार को ही रोहतक के लिए रवाना हो गए थे।शुक्रवार को फरीदाबाद के बालक और बालिकाएं दोनों ही ओपनिंग सेरेमनी में भाग लेने के बाद अपने-अपने मुकाबलों के लिए उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें