फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में शूटिंग व बैडमिंटन के होंगे राज्य स्तरीय मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल फेडरेशन की ओर से राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल किया गया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया। फरीदाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में अंडर 14 आयुवर्ग के राज्य स्तरीय मुकाबले 29 अगस्त से 18 सितंबर तक आयोजित होंगे। जिले को शूटिंग व बैडमिंटन की मेजबानी मिली है। इन खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक किया जाएगा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगे। शिक्षा विभाग की ओर से खंड व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं को 25 अगस्त से पहले आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान अंडर 14 आयुवर्ग में बैडमिंटन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, शूटिंग सहित 29 खेलों के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के सहायक खेल अधिकारी हरवीर अधाना ने बताया कि अंबाला में राज्य स्तरीय स्वीमिंग व जिम्नास्टिक के मुकाबले होंगे। जबकि भिवानी में मुक्केबाजी, फतेहाबाद में फुटबॉल, गुरुग्राम में बॉस्केटबॉल व शतरंज के मुकाबले होंगे। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें