फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में स्टॉल बुकिंग 5 जनवरी तक

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने दोबारा खोला ऑनलाइन पोर्टल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला इस बार और भी रंगीन और भव्य होने जा रहा है। सूरजकुंड मेले के लिए स्टॉल बुकिंग करने की तारीख पर्यटन विभाग की ओर से बढ़ा दी गई है। अब दुकानदार पांच जनवरी तक स्टॉल बुक करा सकते हैं। पर्यटन विभाग की ओर से ऑनलाइन पोर्टल को दोबारा से खोल दिया गया है।

नोडल अधिकारी हरविंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस बार मेला पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक होगा। विभाग ने 100 से ज्यादा नए शिल्पियों और बुनकरों को अवसर देने की तैयारी की है। आमतौर पर हर वर्ष लगभग 1200 स्टॉल लगाए जाते हैं, जबकि इस बार 1300 से अधिक स्टॉल लगाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन स्टॉल बुकिंग एक से 20 दिसंबर तक की जा रही थी। इसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया गया। हरविंदर यादव ने बताया कि कि सभी दुकानदार स्टॉल बुक नहीं कर पाए थे। वहीं, कुछ लोगों को स्टॉल बुकिंग में काफी समस्या आ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब पोर्टल को दोबारा खोला गया है। अब सभी दुकानदार पांच जनवरी तक स्टॉल बुक करा सकते हैं। इससे मेले के दौरान स्टॉल लेने में दुकानदारों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे तय तारीख के अनुसार निर्धारित जगह पर अपनी उत्पाद रख सकेंगे। इससे उन्हें अपना उत्पाद सजाने में अधिक समय नहीं लगेगा और पर्यटकों के लिए भी सहूलियत रहेगी। हरियाणा पर्यटन निगम ने मेले की तैयारियों को गति दे दी है और आयोजकों का कहना है कि आगंतुकों के लिए कई नए अनुभव और आकर्षण इस बार शामिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें