फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एशियन ट्रामपॉलिन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए सृष्टि सिसोदिया व भूमिका का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा की जिम्नास्ट सृष्टि सिसोदिया और भूमिका ने शानदार प्रदर्शन कर एशियन ट्रामपॉलिन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ी अब हॉन्ग कॉन्ग, चीन में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन



दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में किया गया, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल में हरियाणा की ओर से सृष्टि सिसोदिया ने जूनियर आयु वर्ग में और 12 वर्षीय भूमिका ने अपने वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। इस उपलब्धि का श्रेय जिम्नास्टिक कोच बलराम कुमार और खिलाड़ियों के माता-पिता को दिया गया है। हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज अम्मू और कार्यकारी अध्यक्ष परसराम ने दोनों खिलाड़ियों और कोच की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी। सृष्टि सिसोदिया ने बताया कि वह फरीदाबाद के सेक्टर-12 खेल परिसर में अभ्यास करती हैं। उन्होंने कहा कि कोच बलराम कुमार के कठिन परिश्रम की बदौलत ही यह मुकाम हासिल हो पाया है। फरीदाबाद के जिला खेल अधिकारी निरेश यादव ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें