संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बृहस्पतिवार को निचसे स्पोर्टस क्रिकेट ग्राउंड में एकेपी क्रिकेट एकेडमी और टाइगर क्लब के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया। एकेपी क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए छः विकेट खोकर 20 ओवरों में 221 रनों का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी खेलने उतरी टाइगर क्लब की टीम 136 रन बनाकर 17 ओवर में आल आउट हो गई। एकेपी क्रिकेट एकेडमी ने मुकाबले को 3 ओवर रहते 85 रनों से जीत लिया। खेल के प्लेयर ऑफ दी मौच एकेपी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज राकेश कुमार रहे, जिन्होंने तीन ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट लिए।