अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की तरफ से 18 व 19 सितंबर को विभिन्न औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थाओं में कार्यरत श्रमिकों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। फरीदाबाद मंडल की प्रतियोगिताएं सेक्टर- 12 के खेल परिसर में आयोजित की जाएंगी।
श्रम कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में रस्साकस्सी, कबड्डी (नेशनल), वॉलीबॉल शूटिंग, वॉलीबॉल स्मैशिंग तथा एथलेटिक्स के मुकाबले खेले जाएंगे।
सभी संस्थाओं के प्रबंधकों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा टीमों के साथ खेल कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आगे आएं। 13 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे तक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली टीमों व श्रमिक खिलाड़ियों की सूची श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय, नेस्टर फैक्ट्री के पीछे डबुआ कॉलोनी में जमा करवा सकते हैं।