फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में होगा शोध महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में 26 सितंबर को एक दिवसीय शोध महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के 100 से अधिक विशेषज्ञ भाग लेंगे। यह आयोजन विज्ञान भारती और विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी कौशल संकाय के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।संयोजक प्रो. आर.एस. राठौड़ ने बताया कि 10 श्रेष्ठ शोध पत्र विज्ञान भारती की शोध पत्रिका ''''विज्ञान प्रकाश'''' में प्रकाशित होंगे। ये शोध पत्र इंजीनियरिंग, विज्ञान, मानविकी, प्रबंधन, कृषि और राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसे विषयों पर आधारित होंगे। इस पर कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार, कुलसचिव प्रो. ज्योति राणा ने भी अपने विचार पेश किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें